नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-श्री रेणुकाजी-नाहन मार्ग पर नैहली से आगे क्यारटू के पास गुरुवार सुबह लोहे के एंगल लेकर जा रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार ट्राला नाहन की ओर से आ रहा था। क्यारटू के पास एक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्राला सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मार्ग बाधित होने के कारण हरिपुरधार, संगड़ाह और नाहन की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर ट्राला पलटने और लोहे के एंगल बिखरने के कारण बिना मशीनरी के रास्ता खोलना मुश्किल हो रहा है।हादसे की सूचना लोक निर्माण विभाग (PWD) को दे दी गई है। विभाग की ओर से मशीनरी की मदद से सड़क को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मार्ग पर यातायात प्रभावित है और दोनों ओर वाहन फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क बहाल करवाने की मांग की है।
Breakng
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
- सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
Sunday, September 27
