ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ऊना जिला में अब तक 399 पात्र बच्चों को लाभान्वित किया गया है और उन पर 4.99 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 2,267 लाभार्थियों को 3.26 करोड़ रुपये से अधिक, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 335 पात्र परिवारों को 1.03 करोड़ रुपये से अधिक तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 283 पात्र परिवारों को 1.44 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में आज (गुरुवार) को एनआईसी कक्ष में आयोजित 22वीं जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ऊना हरीश मिश्रा ने योजनावार प्रगति की जानकारी दी। उपायुक्त ने बैठक में मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, मिशन वात्सल्य, पोषण अभियान तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
Breakng
- नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
- घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
- 15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क
- आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
- मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से ऊना के 399 बच्चों को मिला लाभ
- युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की द्वितीय तिमाही बैठक आयोजित
Thursday, September 10
