नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर के जाने-पहचाने शिक्षक, पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी दलीप सिंह पुंडीर का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय रहे पुंडीर के निधन को शहर ने एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता की विदाई के रूप में देखा है। दलीप सिंह पुंडीर लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गले की बीमारी के कारण वह काफी समय से बोल नहीं पा रहे थे। अंतिम दिनों में पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं ने भी उन्हें परेशान किया। बीमारी की इस कठिन अवस्था में उनकी बहू और पोते ने अंतिम समय तक उनकी सेवा की।शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद पुंडीर ने आराम की जिंदगी के बजाय समाजसेवा को प्राथमिकता दी। वह पीटीआई एसोसिएशन, कोली समाज, अध्यापक संघ और नागरिक सभा नाहन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे।कई संस्थाओं में उन्होंने महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाली। अजीत को-ऑपरेटिव सोसायटी से भी उनका लंबे समय तक जुड़ाव रहा।वार्ड नंबर एक के निवासी दलीप सिंह पुंडीर नगर परिषद नाहन के पार्षद भी रह चुके थे।
Breakng
- पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा के निधन पर नाहन में शोक की लहर
- कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
- नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
- घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
- 15 तक बंद रहेगी मैड़-भगेटू सड़क
- आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की।
Friday, September 11
