Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुनील शर्मा बिट्टू ने हरनेड़ में किया कृषि सिंचाई योजना का शुभारंभ
    • एसपीसीए की त्रैमासिक बैठक में पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    • पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा के निधन पर नाहन में शोक की लहर
    • कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
    • नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
    • घुमारवीं में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, September 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एसपीसीए की त्रैमासिक बैठक में पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    सिरमौर

    एसपीसीए की त्रैमासिक बैठक में पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    By Himachal VartaSeptember 11, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में पशु कल्याण एवं पशुओं के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के लिए सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए), सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आज उपायुक्त कार्यालय नाहन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की।
    बैठक में आवारा पशुओं के प्रबंधन, गौशालाओं के सुचारू संचालन, पशु क्रूरता की रोकथाम, पशु स्वामित्व के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा आवारा कुत्तों के प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक में निराश्रित मवेशियों की समस्या के प्रभावी समाधान के लिए पुलिस विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, पशुओं के जिम्मेदार स्वामित्व को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम  (PCA)  के प्रावधानों के संबंध में भी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
    बैठक में विभिन्न गौशालाओं के सुचारू एवं बेहतर प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। आवारा कुत्तों के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एसडीएम नाहन, उपनिदेशक पशुपालन विभाग, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन की संयुक्त टीम द्वारा नाहन शहर में उपयुक्त स्थानों का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।
    नाहन शहर में आवारा कुत्तों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए वार्डवार निर्धारित फीडिंग प्वाइंट चिन्हित करने का भी निर्णय लिया गया। इन स्थानों के चयन एवं प्रबंधन में एसपीसीए का सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि इन्हें नियंत्रित एवं व्यवस्थित तरीके से भोजन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शहर में आवारा कुत्तों की समस्या के बेहतर प्रबंधन को भी सुनिश्चित किया जा सके।
    बैठक के दौरान स्लॉटर हाउस तथा इससे संबंधित व्यवस्थाओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण एवं लंबे समय से लंबित विषय का भी समाधान किया गया।
    बैठक में अन्य लंबे समय से लंबित मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
    उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों को बैठक में लिए गए निर्णयों पर समयबद्ध रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु कल्याण के लिए विभिन्न विभागों एवं संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ आमजन को भी प्रभावी एवं व्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
    बैठक में उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान, उपनिदेशक पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग डॉ. राजीव वालिया, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय कुमार, वन विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि, पशु चिकित्सा अधिकारी, एसपीसीए की उपाध्यक्ष डॉ. नीरू शबनम सहित एसपीसीए के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुनील शर्मा बिट्टू ने हरनेड़ में किया कृषि सिंचाई योजना का शुभारंभ
    • एसपीसीए की त्रैमासिक बैठक में पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    • पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा के निधन पर नाहन में शोक की लहर
    • कालाअंब के दवा उद्योग में ईडी की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
    • नाहन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन और नगर परिषद का संयुक्त कार्यवाही
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.