नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की आम सभा आयोजित की गई। पर्याप्त संख्या में सदस्यों की मौजूदगी के बाद बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और नई PTA कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने पिछली कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए। इसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। नई कार्यकारिणी में श्यामलाल पुंडीर को अध्यक्ष, महेंद्र कपूर को उपाध्यक्ष, डॉ. सुशील तोमर को सचिव और प्रवेश कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा मोहन तोमर, नियति ठाकुर, प्रो. विमी रानी, प्रो. अमित जोशी और प्रो. कमलेश शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर ने सभी सदस्यों और महाविद्यालय प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि PTA महाविद्यालय प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर विद्यार्थियों के हित और संस्थान के विकास के लिए कार्य करेगी।
Breakng
- समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम – रोहित ठाकुर
- राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
- पांवटा कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन, श्यामलाल पुंडीर बने अध्यक्ष
- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश : डा बिंदल
- नाहन कालेज में एबीवीपी की नव गठन कार्यकारिणी में रमन शर्मा बने अध्यक्ष व प्रवीण ठाकुर बने मंत्री
- रोहनाट में भाजपा मंडल शिलाई की बैठक में सेवा संकल्प अभियान पर हुआ मंथन
Saturday, September 12
