नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-श्री रेणूका जी ब्लॉक में एक पिकअप के अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल।हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। ज़िले के एसपी एसएन नेगी ने बताया कि थाना रेणुका जी में मनीष निवासी गांव कठवार, डा० उदैना कठवार, तह० कमरऊ, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार कपिल की टाइलों की दुकान, जो पुलिस थाना के नजदीक है, से पिकअप नं० HP71-4757 में टाइलें लोड कर खदाल में उतारनी थी, जिसके लिए तीन मजदूरों – मुकेश, सनिया राम व सुखदेव को बुलाया गया था। इन तीनों ने पिकअप में टाइलें लोड की और टाइलों को अनलोड करने के लिए पिकअप की बॉडी में बैठ गए। वह स्वयं भी चालक मनोज कुमार के साथ आगे बैठा गया। समय करीब 10:30 बजे सुबह जब चालक मनोज कुमार उक्त पिकअप को लेकर खदाल बाईरी नाला के पास पहुँचा तो तेज रफ्तार के कारण वह पिकअप की गति को कंट्रोल नहीं कर पाया और पिकअप सड़क से बाहर बाईं तरफ पलट गई। उस ने बताया कि इस हादसे में सनिया राम निवासी जामु-कोटि की मौत हो गई तथा अन्य सभी लोगों को चोटें आई हैं।पुलिस थाना रेणुका जी मे चालक मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है ।
Breakng
- समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम – रोहित ठाकुर
- राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
- पांवटा कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन, श्यामलाल पुंडीर बने अध्यक्ष
- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश : डा बिंदल
- नाहन कालेज में एबीवीपी की नव गठन कार्यकारिणी में रमन शर्मा बने अध्यक्ष व प्रवीण ठाकुर बने मंत्री
- रोहनाट में भाजपा मंडल शिलाई की बैठक में सेवा संकल्प अभियान पर हुआ मंथन
Sunday, September 13
