Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल ने किया अत्याधुनिक निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण
    • हर वार्ड में बनेंगे स्ट्रीट डॉग्स फीडिंग प्वाइंट, स्लॉटर हाउस का पेंच भी सुलझा
    • समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम – रोहित ठाकुर
    • राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
    • पांवटा कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन, श्यामलाल पुंडीर बने अध्यक्ष
    • नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश : डा बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हर वार्ड में बनेंगे स्ट्रीट डॉग्स फीडिंग प्वाइंट, स्लॉटर हाउस का पेंच भी सुलझा
    सिरमौर

    हर वार्ड में बनेंगे स्ट्रीट डॉग्स फीडिंग प्वाइंट, स्लॉटर हाउस का पेंच भी सुलझा

    By Himachal VartaSeptember 13, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में पशु कल्याण एवं पशुओं के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के लिए सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए), सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आज उपायुक्त कार्यालय नाहन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की। बैठक में आवारा पशुओं के प्रबंधन, गौशालाओं के सुचारू संचालन, पशु क्रूरता की रोकथाम, पशु स्वामित्व के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा आवारा कुत्तों के प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक में निराश्रित मवेशियों की समस्या के प्रभावी समाधान के लिए पुलिस विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, पशुओं के जिम्मेदार स्वामित्व को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अवगत करवाया गया कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम  (PCA)  के प्रावधानों के संबंध में भी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
    बैठक में विभिन्न गौशालाओं के सुचारू एवं बेहतर प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। आवारा कुत्तों के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एसडीएम नाहन, उपनिदेशक पशुपालन विभाग, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन की संयुक्त टीम द्वारा नाहन शहर में उपयुक्त स्थानों का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल ने किया अत्याधुनिक निर्माणाधीन बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण
    • हर वार्ड में बनेंगे स्ट्रीट डॉग्स फीडिंग प्वाइंट, स्लॉटर हाउस का पेंच भी सुलझा
    • समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम – रोहित ठाकुर
    • राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित
    • पांवटा कॉलेज में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन, श्यामलाल पुंडीर बने अध्यक्ष
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.