Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बच्चों के समुचित विकास के लिए सही उम्र में सही पोषण जरूरी: राहुल कुमार
    • 15 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन
    • खेलें युवाओं में आपसी सहयोग और मेल-मिलाप पैदा करते हैं : राकेश वलिया
    • 15 से 18 सितंबर तक चलने वाले सिरमौर उत्सव में बॉलीवुड गायक कमाल खान देंगे प्रस्तुति
    • तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 14
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष की क्षमता को विकसित करने में खेल सहायक – डॉ. शांडिल
    सोलन

    युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष की क्षमता को विकसित करने में खेल सहायक – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaSeptember 14, 2026
    Facebook WhatsApp
    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार  कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, अपितु बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता को भी  विकसित करते हैं। डॉ. शांडिल आज यंहा  ठोडो मैदान सोलन में अंडर-14 राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों  को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
    स्वास्थ्य मंत्री  ने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए राशि 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है। इस निर्णय से युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित  करने में सहायता मिलेगी।
    सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि नशा वर्तमान में समाज के समक्ष एक चुनौती बनकर उभरा है। युवाओं को नशे से दूर रखने व उन्हें शारीरिक विकास की ओर आकर्षित करने के लिए ऐसे खेल अहम भूमिका निभा रहे हैं।
    स्वास्थ्य मंत्री ने  युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे जैसी सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए पूर्ण रूप से सजग है और सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।
    डॉ. शांडिल ने सोलन फुटबॉल एसोसिएशन को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए l
    इससे पूर्व सोलन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा चार दिवसीय अंडर-14 राज्य फुटबॉल  खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की l  उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में नौ जिला की तथा दो एकेडमी  टीमों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
    इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हमीरपुर और सोलन के मध्य खेला गया जिसमें हमीरपुर की टीम ने चार शून्य से बाजी अपने नाम की।
    प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, जोगेंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा,खंड कांग्रेस सोलन समिति के अध्यक्ष अमित ठाकुर, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र  सेठी,  सोलन फुटबाॉल एसोसिएशन के महासचिव कर्णजीत सिंह, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जयप्रकाश, नगर निगम के पूर्व उपमहापौर राजीव कौड़ा, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित  बहल, नगर निगम के पूर्व पार्षद सरदार सिंह ठाकुर व विजय ठाकुर, सक्षम, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. योगेश गुप्ता,नगर निगम सोलन की सहायक अभियंता अल्पना ठाकुर  सहित खिलाडी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बच्चों के समुचित विकास के लिए सही उम्र में सही पोषण जरूरी: राहुल कुमार
    • 15 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन
    • खेलें युवाओं में आपसी सहयोग और मेल-मिलाप पैदा करते हैं : राकेश वलिया
    • 15 से 18 सितंबर तक चलने वाले सिरमौर उत्सव में बॉलीवुड गायक कमाल खान देंगे प्रस्तुति
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.