Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बच्चों के समुचित विकास के लिए सही उम्र में सही पोषण जरूरी: राहुल कुमार
    • 15 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन
    • खेलें युवाओं में आपसी सहयोग और मेल-मिलाप पैदा करते हैं : राकेश वलिया
    • 15 से 18 सितंबर तक चलने वाले सिरमौर उत्सव में बॉलीवुड गायक कमाल खान देंगे प्रस्तुति
    • तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 14
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
    सिरमौर

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

    By Himachal VartaSeptember 14, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-मेलियों क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक पैदल व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। गंभीर चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। माजरा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पांवटा साहिब/मेलियों दुकान से घर लौटते समय देखा हादसा मेलियों निवासी साजिद अली ने पुलिस थाना माजरा में सड़क हादसे की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह कपड़े की दुकान से छुट्टी होने के बाद अपने घर मेलियों जा रहा था। इसी दौरान धौलाकुआं की ओर से तेज रफ्तार में एक सोनालिका ट्रैक्टर आया। आगे चल रहे व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर। । हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। घायल को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। गंभीर चोटों के कारण पीजीआई भेजा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने घायल की पहचान अपने गांव के सुलेमान पुत्र स्वर्गीय कंवर अली के रूप में की है। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज ‌किया गया है शिकायतकर्ता ने ट्रैक्टर चालक की पहचान धौलाकुआं निवासी नितेश कुमार के रूप में बताई है। आरोप है कि हादसा ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ। पुलिस थाना माजरा ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बच्चों के समुचित विकास के लिए सही उम्र में सही पोषण जरूरी: राहुल कुमार
    • 15 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन
    • खेलें युवाओं में आपसी सहयोग और मेल-मिलाप पैदा करते हैं : राकेश वलिया
    • 15 से 18 सितंबर तक चलने वाले सिरमौर उत्सव में बॉलीवुड गायक कमाल खान देंगे प्रस्तुति
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.