Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बच्चों के समुचित विकास के लिए सही उम्र में सही पोषण जरूरी: राहुल कुमार
    • 15 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन
    • खेलें युवाओं में आपसी सहयोग और मेल-मिलाप पैदा करते हैं : राकेश वलिया
    • 15 से 18 सितंबर तक चलने वाले सिरमौर उत्सव में बॉलीवुड गायक कमाल खान देंगे प्रस्तुति
    • तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 14
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन
    ऊना

    नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

    By Himachal VartaSeptember 14, 2026
    Facebook WhatsApp
    ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज)  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ का आयोजन 16 सितंबर को ऊना में किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में वॉकाथॉन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा भी उपस्थित रहे।
    उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद करेंगे, उनके साथ वॉकाथॉन में चलेंगे और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे। इस दौरान वह प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाएंगे।
    कार्यक्रम 16 सितंबर को इंदिरा गांधी खेल मैदान में प्रातः 8 बजे शुरू होगा। सुप्रसिद्ध पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ दी पाइन्स’ की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। करीब दो घंटे के सांस्कृतिक आयोजन के बाद वॉकाथॉन इंदिरा गांधी खेल मैदान से आईएसबीटी ऊना तक जाएगी और वहां से वापस इंदिरा गांधी खेल मैदान में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री प्रातः 10 बजे वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बच्चों के समुचित विकास के लिए सही उम्र में सही पोषण जरूरी: राहुल कुमार
    • 15 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन
    • खेलें युवाओं में आपसी सहयोग और मेल-मिलाप पैदा करते हैं : राकेश वलिया
    • 15 से 18 सितंबर तक चलने वाले सिरमौर उत्सव में बॉलीवुड गायक कमाल खान देंगे प्रस्तुति
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.