नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में पिछले करीब डेढ़ महीने से अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है वहीं भाजपा लगातार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रही है मामले को लेकर नाहन में आज प्रदेश भाजपा के राज्य सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विक्रम वर्मा ने कहा कि रेडियोलॉजी विभाग में चिकित्सकों की कमी के चलते यहां 29 जुलाई के बाद कोई भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया है साथ ही सीटी स्कैन सेवाएं भी बंद पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सेवाएं बंद होने के चलते लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है जहां भारी भरकम पैसा खर्च करना पड़ रहा है। विक्रम वर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन में रेडियोलॉजी विभाग में साथ रेडियोलॉजिस्ट के 7 पद है जो जुलाई महीने से खाली चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस विधायक द्वारा लोगों को मात्र आश्वासन दिए जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ नाहन मेडिकल कॉलेज के साथ सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है जबकि अन्य मेडिकल कॉलेज में सेवाएं सुचारू रूप से चल रही है। अरुण इस बात पर हैरानी जाता है कि सिरमौर जिला की किसी भी अस्पताल में एक भी रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पिछले 4 सालों में मेडिकल कॉलेज के रुके हुए भवन निर्माण कार्य को शुरू नहीं कर पाई है जो बेहद चिंतनीय है।
