नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की गई। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष शालू अख्तर, जिला सिरमौर के प्रधान जीनत खान की संयुक्त अगवाई में हिमाचली परंपरा अनुसार हिमाचली टोपी, हिमाचली शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डीसी प्रियंका वर्मा ने लाडली स्वरोजगार योजना के तहत सशक्त महिला सशक्त हिमाचल का पोस्टर लांच किया। लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालू अख्तर ने बताया कि लाडली स्वरोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाई गई है ताकि महिलाएं अपने हाथों द्वारा निर्मित चीजों को बेचकर आत्मनिर्भर हो सके। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन द्वारा पिछले 15 वर्षों से की जा रही सामाजिक गतिविधियों के बारे में उपायुक्त जिला सिरमौर प्रियंका वर्मा को अवगत करवाया। इस मौके पर डीसी प्रियंका वर्मा ने लाडली फाउंडेशन द्वारा लाडली स्वरोजगार योजना के सफलता के लिए शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि नर सेवा ही निरंकार सेवा है। सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। इस मौके पर दीक्षा शर्मा, उपासना वर्मा इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे
Breakng
- श्री रेणुका जी में 28.22 करोड़ की पांच पीएमजीएसवाई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
- भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार करवाएं पंजीकरण
- डेढ़ माह से बंद पड़ी मेडिकल कॉलेज की सेवाओं पर प्रबंधन की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल
- लाडली फाउंडेशन लाडली स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर : प्रियंका वर्मा
- समाज को एकजुट रखने में संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव आवश्यक – डॉ. शांडिल
- जहां धरती से प्रकट हुए महादेव: गसोता की पौराणिक गाथा
Wednesday, September 16
