Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा
    • बिजली के अघोषित कट से शहर के लोग परेशान , सड़कों पर उतरने की चेतावनी: विक्रम
    • श्री रेणुका जी में 28.22 करोड़ की पांच पीएमजीएसवाई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
    • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार करवाएं पंजीकरण
    • डेढ़ माह से बंद पड़ी मेडिकल कॉलेज की सेवाओं पर प्रबंधन की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल
    • लाडली फाउंडेशन लाडली स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर : प्रियंका वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा
    सिरमौर

    ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा

    By Himachal VartaSeptember 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक कल्याण योजनाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ‘ई-कल्याण’ पोर्टल विकसित किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पात्र व्यक्ति पोर्टल पर जाकर योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ लाभार्थियों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। ऑनलाइन व्यवस्था से आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने में भी सहायता मिलेगी तथा पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाया जा सकेगा।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें और योजना से संबंधित निर्धारित पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन एवं योजना से संबंधित जानकारी के लिए https://himparivar-hp.gov.in/e-kalyan पर संपर्क किया जा सकता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा
    • बिजली के अघोषित कट से शहर के लोग परेशान , सड़कों पर उतरने की चेतावनी: विक्रम
    • श्री रेणुका जी में 28.22 करोड़ की पांच पीएमजीएसवाई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
    • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार करवाएं पंजीकरण
    • डेढ़ माह से बंद पड़ी मेडिकल कॉलेज की सेवाओं पर प्रबंधन की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.