Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री संग एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में हुए शामिल
    • पच्छाद और नाहन में जयराम ठाकुर ने भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर जुड़े रहने का किया आह्वान
    • शराब पिलाने से मना क्या किया. सिर पर डंडे से वार कर दिया, एफआईआर दर्ज
    • एच.पी.वी. वैक्सीन एवं माहवारी स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित
    • ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा
    • बिजली के अघोषित कट से शहर के लोग परेशान , सड़कों पर उतरने की चेतावनी: विक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री संग एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में हुए शामिल
    ऊना

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री संग एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में हुए शामिल

    By Himachal VartaSeptember 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ऊना में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में शामिल हुए। इंदिरा स्टेडियम से बस स्टैंड तक आयोजित इस वॉकथॉन में 35 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें जिला भर के स्कूलों के बच्चों की संख्या सबसे अधिक रही। स्कूलों के बच्चों के साथ कॉलेजों सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने भी इसमें भाग लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम चल रही है। चिट्टा केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की समस्या है। बाहर से होने वाली इसकी सप्लाई के कारण इसका प्रकोप प्रदेश के हर कोने तक पहुंच गया है। ऐसे में बच्चों और युवाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऊना में आयोजित वॉकथॉन के माध्यम से बच्चों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को चिट्टे से दूर रहने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जागरूकता के साथ-साथ चिट्टे के तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। तस्करी में संलिप्त लोगों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं और अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। चिट्टे से जुड़े मामलों में दो दर्जन से अधिक सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं, नशे का सेवन करने वालों को चिट्टा छोड़ने में मदद देने के लिए भी सरकार कार्य कर रही है।  पंचायतों को भी अभियान से जोड़ा, सूचना देने वालों की पहचान रखी जा रही गुप्त उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की लड़ाई है। हिमाचल पुलिस तस्करों के खिलाफ अच्छा काम कर रही है। इस अभियान में पंचायतों को भी शामिल किया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिट्टे की तस्करी में महिलाओं और लड़कियों की संलिप्तता के मामले भी सामने आ रहे हैं, इसलिए समाज के हर वर्ग को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री संग एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में हुए शामिल
    • पच्छाद और नाहन में जयराम ठाकुर ने भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर जुड़े रहने का किया आह्वान
    • शराब पिलाने से मना क्या किया. सिर पर डंडे से वार कर दिया, एफआईआर दर्ज
    • एच.पी.वी. वैक्सीन एवं माहवारी स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित
    • ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.