Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद और नाहन में जयराम ठाकुर ने भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर जुड़े रहने का किया आह्वान
    • शराब पिलाने से मना क्या किया. सिर पर डंडे से वार कर दिया, एफआईआर दर्ज
    • एच.पी.वी. वैक्सीन एवं माहवारी स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित
    • ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा
    • बिजली के अघोषित कट से शहर के लोग परेशान , सड़कों पर उतरने की चेतावनी: विक्रम
    • श्री रेणुका जी में 28.22 करोड़ की पांच पीएमजीएसवाई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद और नाहन में जयराम ठाकुर ने भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर जुड़े रहने का किया आह्वान
    सिरमौर

    पच्छाद और नाहन में जयराम ठाकुर ने भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर जुड़े रहने का किया आह्वान

    By Himachal VartaSeptember 16, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पंचायती राज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।जय राम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और स्नेह लगातार कायम है। पूरे प्रदेश की तरह पच्छाद और सिरमौर की जनता ने भी भाजपा के पक्ष में भरपूर जनादेश दिया है। यह जनादेश विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले से समझ चुके थे कि यदि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर हुए तो कांग्रेस को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। इसी कारण चुनावों को टालने और रोकने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए गए। भाजपा ने पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव समय पर करवाने के लिए उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी। आखिरकार चुनाव हुए और जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से अपना मन स्पष्ट कर दिया। नाहन में जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस समय बिजली चली गई तब उन्होंने सुक्खू सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमारी जनसभाओं में बिजली कटवाना व्यवस्था परिवर्तन का ही एक हिस्सा है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पच्छाद और नाहन में जयराम ठाकुर ने भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर जुड़े रहने का किया आह्वान
    • शराब पिलाने से मना क्या किया. सिर पर डंडे से वार कर दिया, एफआईआर दर्ज
    • एच.पी.वी. वैक्सीन एवं माहवारी स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित
    • ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सहारा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा
    • बिजली के अघोषित कट से शहर के लोग परेशान , सड़कों पर उतरने की चेतावनी: विक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.