सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू में बीमा सखी व एजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 19 सितम्बर, 2026 को एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन ने दी।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। महिला व पुरुष दोनों इन पदों के लिए इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों तथा पैन कार्ड सहित एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू प्लाट नम्बर 35एफ, सेक्टर-2, परवाणू, ज़िला सोलन में 19 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 98058-23332 पर सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 19 सितम्बर को
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री संग एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में हुए शामिल
- पच्छाद और नाहन में जयराम ठाकुर ने भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर जुड़े रहने का किया आह्वान
- शराब पिलाने से मना क्या किया. सिर पर डंडे से वार कर दिया, एफआईआर दर्ज
- एच.पी.वी. वैक्सीन एवं माहवारी स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित
Wednesday, September 16
