नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 28.22 करोड़ रुपये की पांच सड़क परियोजनाओं की वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं पीएमजीएसवाई-IV के पहले बैच में शामिल हैं और इनका उद्देश्य क्षेत्र की ग्रामीण एवं दूरदराज की बस्तियों में सड़क संपर्क को मजबूत करना है। शिलान्यास की गई परियोजनाओं में बिरला-गातू से मधारा सड़क, कटवारी बगराथ से बिरला सड़क, ठाकर से कुज्जेवाला सड़क, गांव बखान से केलेवाला सड़क और खरकोली से उंग्गर कांडो सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के लिए श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें प्रगति और विकास का प्रमुख माध्यम हैं तथा प्रदेश सरकार सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से श्री रेणुका जी क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया और क्षेत्र के लोगों को पांच सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण एवं दूरस्थ बस्तियों में सड़क ढांचे और संपर्क सुविधाओं को मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही है।
Breakng
- श्री रेणुका जी में 28.22 करोड़ की पांच पीएमजीएसवाई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
- भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कामगार करवाएं पंजीकरण
- डेढ़ माह से बंद पड़ी मेडिकल कॉलेज की सेवाओं पर प्रबंधन की कार्यशैली पर भाजपा ने उठाए सवाल
- लाडली फाउंडेशन लाडली स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर : प्रियंका वर्मा
- समाज को एकजुट रखने में संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव आवश्यक – डॉ. शांडिल
- जहां धरती से प्रकट हुए महादेव: गसोता की पौराणिक गाथा
Wednesday, September 16
