Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कर्ज पर सुक्खू सरकार , कर्मचारी -पेंशनर्स परेशान: जयराम ठाकुर
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित : जयराम ठाकुर
    • लापता आर्या को जिंदा दिखाने का दावा, परिवार ने बाबा की बात को बताया पाखंड
    • नाहन अस्पताल को बनाया रेफर अस्पताल, 500 बिस्तरों का भवन खंडहर में तब्दील : बिंदल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल
    • 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 19 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन अस्पताल को बनाया रेफर अस्पताल, 500 बिस्तरों का भवन खंडहर में तब्दील : बिंदल
    सिरमौर

    नाहन अस्पताल को बनाया रेफर अस्पताल, 500 बिस्तरों का भवन खंडहर में तब्दील : बिंदल

    By Himachal VartaSeptember 17, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 500 बिस्तरोंउ वाले अस्पताल का निर्माण रोक दिए जाने से सिरमौर के हजारों मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि अस्पताल के लिए 117 बीघा भूमि और करीब 261 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई थी। पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मौजूद हैं, इसके बावजूद निर्माण कार्य रोक दिया गया। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में 250 से अधिक डॉक्टर, करीब एक हजार पैरामेडिकल एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती होनी थी तथा प्रतिदिन करीब तीन हजार मरीजों की ओपीडी और 500 मरीजों के इंडोर उपचार की व्यवस्था प्रस्तावित थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं प्रभावित हैं, जबकि आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड से उपचार में भी मरीजों को दिक्कतें आ रही हैं। कैंसर और हृदय रोग विभाग विकसित नहीं किए गए तथा ऑपरेशन थिएटर भी लंबे समय से बंद हैं। पुराने अस्पताल भवन की जर्जर हालत पर भी उन्होंने चिंता जताई। बिंदल ने कहा कि माता एवं शिशु अस्पताल के लिए स्वीकृत 20 करोड़ रुपये और नर्सिंग कॉलेज के लिए प्रस्तावित 70 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी पूरी नहीं हुई हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कर्ज पर सुक्खू सरकार , कर्मचारी -पेंशनर्स परेशान: जयराम ठाकुर
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित : जयराम ठाकुर
    • लापता आर्या को जिंदा दिखाने का दावा, परिवार ने बाबा की बात को बताया पाखंड
    • नाहन अस्पताल को बनाया रेफर अस्पताल, 500 बिस्तरों का भवन खंडहर में तब्दील : बिंदल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.