नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटों ने अब लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। बीते करीब एक महीने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घरेलू बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है और उपभोक्ताओं के अनुसार इस दौरान सैकड़ों कट लग चुके हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि बिजली संकट अब आम जनजीवन की बड़ी समस्या बन चुका है, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस समस्या से पूरा विधानसभा क्षेत्र जूझ रहा है, उसकी जानकारी बिजली विभाग के जिला स्तर के मुख्य अधिकारी को ही पूरी तरह नहीं है। मामला तब और गंभीर हो जाता है जब बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह से बिजली कटों को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि वह पूछकर बताएंगे कि बिजली के कट आखिर कहां लग रहे हैं। सवाल यह है कि जिस जिले में उपभोक्ता लगातार बिजली कटों की मार झेल रहे हों, जहां कर्मचारी रात-दिन फाल्ट ठीक करने के लिए दौड़ रहे हों और जहां महीनेभर में सैकड़ों बार बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आ रही हों, वहां विभाग के मुख्य अधिकारी को यह पता करने के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों से पूछना पड़ रहा है कि कट कहां लग रहे हैं। यह स्थिति बिजली विभाग की निगरानी व्यवस्था पर ही गंभीर सवाल खड़े करती है। बिजली संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार देर शाम नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब नाहन शहर में एक पार्षद के घर प्रीतिभोज में शामिल होने जा रहे थे तो ऐन वक्त पर बिजली गुल हो गई।
Breakng
- संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ
- मेले लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक भाईचारे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
- नाहन में बिजली संकट से त्राहि-त्राहि, अधिकारियों को पता ही नहीं कहां लग रहे कट
- योजनाओं के कार्यान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान में पंचायत प्रतिनिधि की भूमिका महत्वपूर्ण – मनमोहन शर्मा
- स्टेपको सिरमौर उत्सव 2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत, नाटी ने बांधा समां
- राजगढ़ में शिक्षकों को मिला ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
Friday, September 18
