नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सेवा एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डॉ. राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर के साथ नाहन के हिंदू आश्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक पुनीत कार्य है और प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकताओं श्रद्धा एवं समर्पण भाव से इस सेवा कार्य में भाग ले रहे हैं।
