Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कर्ज पर सुक्खू सरकार , कर्मचारी -पेंशनर्स परेशान: जयराम ठाकुर
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित : जयराम ठाकुर
    • लापता आर्या को जिंदा दिखाने का दावा, परिवार ने बाबा की बात को बताया पाखंड
    • नाहन अस्पताल को बनाया रेफर अस्पताल, 500 बिस्तरों का भवन खंडहर में तब्दील : बिंदल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल
    • 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 19 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»लापता आर्या को जिंदा दिखाने का दावा, परिवार ने बाबा की बात को बताया पाखंड
    सिरमौर

    लापता आर्या को जिंदा दिखाने का दावा, परिवार ने बाबा की बात को बताया पाखंड

    By Himachal VartaSeptember 17, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-संगड़ाह। लाना-चेता पंचायत से छह सितंबर से लापता चार वर्षीय बच्ची आर्या के परिवार ने सोलन जिला के कठनी स्थित 11 मुखी हनुमान जी मंदिर के बाबा रघुवंशी के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्हें पाखंड बताया है। परिवार का आरोप है कि बच्ची के लापता होने के बाद बाबा ने सोशल मीडिया पर आर्या के जिंदा और बेहोश होने का दावा किया, जिसके बाद परिजन उनकी बात पर भरोसा कर कठनी पहुंचे। इसके बावजूद अब बाबा द्वारा नाखून पर आर्या को जंगल में दिखाने का दावा किया जा रहा है। आर्या के माता-पिता, बहन, ताया और ताई ने कहा कि चार वर्षीय बच्ची के लापता होने से परिवार पहले ही गहरे सदमे में है। ऐसे समय में सोशल मीडिया पर बच्ची के जिंदा होने के दावे से उन्हें उम्मीद बंधी और वे बाबा तक पहुंचे, लेकिन बाद में किए जा रहे दावों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। परिवार ने कहा कि यदि बाबा को बच्ची के बारे में कोई वास्तविक जानकारी थी तो उसे संबंधित पुलिस और प्रशासन को उपलब्ध करवाना चाहिए था। परिजनों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बच्ची के लापता होने जैसे संवेदनशील मामले में इस तरह के दावे करने वालों के खिलाफ तथ्यों की जांच की जाए और यदि दावे भ्रामक पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि आर्या की तलाश में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा पुलिस, एनडीआरएफ और खोजी कुत्तों की टीमें भी जुटी हुई हैं। अब तक दो सौ से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार का आरोप है कि आपदा की इस घड़ी में कुछ लोग सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसे दावे कर रहे हैं, जिससे परिजनों की परेशानी और बढ़ रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कर्ज पर सुक्खू सरकार , कर्मचारी -पेंशनर्स परेशान: जयराम ठाकुर
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित : जयराम ठाकुर
    • लापता आर्या को जिंदा दिखाने का दावा, परिवार ने बाबा की बात को बताया पाखंड
    • नाहन अस्पताल को बनाया रेफर अस्पताल, 500 बिस्तरों का भवन खंडहर में तब्दील : बिंदल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.