Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कर्ज पर सुक्खू सरकार , कर्मचारी -पेंशनर्स परेशान: जयराम ठाकुर
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित : जयराम ठाकुर
    • लापता आर्या को जिंदा दिखाने का दावा, परिवार ने बाबा की बात को बताया पाखंड
    • नाहन अस्पताल को बनाया रेफर अस्पताल, 500 बिस्तरों का भवन खंडहर में तब्दील : बिंदल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल
    • 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 19 सितम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaSeptember 17, 2026
    Facebook WhatsApp
     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि  श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के जन्मोत्सव तथा सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेंगे और सेवा के संकल्प को और मजबूत करेंगे। डॉ. बिंदल ने कहा कि 17 सितम्बर की सायंकाल प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर लोगों से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि जितने अधिक घरों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे, उतना ही हमारा जनसंपर्क बढ़ेगा उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को प्रातः माता काली मंदिर नाहन में नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा हवन किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा एवं मंगलकामना के भाव के साथ किया जाए
    17 सितम्बर को प्रातः 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के लोग इस सेवा कार्य में भाग लेकर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि आई.आई.एम. सिरमौर, खजूरना पुल, मोगीनन्द-सुकेती पुल और कून पुल सहित प्रमुख स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएंगे। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव को सेवा और सहभागिता के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘आंगन सेवा उत्सव’ सहित विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों से संपर्क स्थापित करेंगे और सेवा कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कर्ज पर सुक्खू सरकार , कर्मचारी -पेंशनर्स परेशान: जयराम ठाकुर
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नाहन में हवन-यज्ञ एवं रक्तदान शिविर आयोजित : जयराम ठाकुर
    • लापता आर्या को जिंदा दिखाने का दावा, परिवार ने बाबा की बात को बताया पाखंड
    • नाहन अस्पताल को बनाया रेफर अस्पताल, 500 बिस्तरों का भवन खंडहर में तब्दील : बिंदल
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा एवं जनसंपर्क के रूप में मनाएगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.