Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ
    • मेले लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक भाईचारे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • नाहन में बिजली संकट से त्राहि-त्राहि, अधिकारियों को पता ही नहीं कहां लग रहे कट
    • योजनाओं के कार्यान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान में पंचायत प्रतिनिधि की भूमिका महत्वपूर्ण – मनमोहन शर्मा
    • स्टेपको सिरमौर उत्सव 2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत, नाटी ने बांधा समां
    • राजगढ़ में शिक्षकों को मिला ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, September 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ में शिक्षकों को मिला ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
    सिरमौर

    राजगढ़ में शिक्षकों को मिला ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

    By Himachal VartaSeptember 17, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजगढ़ में शिक्षकों के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना कार्यालय राजगढ़ की ओर से किया गया, जिसमें शिक्षा खंड राजगढ़ के करीब 55 अध्यापकों ने भाग लिया।तकार्यशाला में बालिकाओं के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र चौहान और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सतेंद्र जीत कौर ने शिक्षकों को अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाया।  कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा जारी रखने के लिए परिवार और समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव जरूरी है। शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करें, स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति को रोकने में सहयोग दें और पात्र छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।
    बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र चौहान ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल बेटियों को स्कूल तक पहुंचाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित, शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके लिए परिवार, विद्यालय, समुदाय और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यशाला में बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव और बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली सामाजिक चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • संजय अवस्थी ने विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया विधिवत शुभारम्भ
    • मेले लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक भाईचारे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण – डॉ. शांडिल
    • नाहन में बिजली संकट से त्राहि-त्राहि, अधिकारियों को पता ही नहीं कहां लग रहे कट
    • योजनाओं के कार्यान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान में पंचायत प्रतिनिधि की भूमिका महत्वपूर्ण – मनमोहन शर्मा
    • स्टेपको सिरमौर उत्सव 2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत, नाटी ने बांधा समां
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.