नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-नाहन शहर में बिजली की अघोषित कटौती से जल्द लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आरडीएसएस योजना और वर्ल्ड बैंक के सहयोग से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी को लेकर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत सिरमौर जिला में करीब 153 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है जिसके तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में आरडीएसएस के तहत करीब 240 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं।उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक के सहयोग से नाहन शहर में 103 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जिनमें से 64 ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है साथ ही नाहन में 33 केवी का नया सब-स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ शहर में तारों के जाल से भी लोगों को निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बिजली की तारों को व्यवस्थित करने और केबलिंग का कार्य किया जा रहा है।
Breakng
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को मिला ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026′
- भाखड़ा तथा नकराणा स्कूलों में करियर काउंसलिंग एवं विभागीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- विश्वकर्मा जयंती पर आरसेटी में आरंभ हुआ मशरूम का प्रशिक्षण शिविर
- प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश
- जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य – डॉ. शांडिल
- सुक्खू सरकार में विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर
Saturday, September 19
