Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को मिला ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026′
    • भाखड़ा तथा नकराणा स्कूलों में करियर काउंसलिंग एवं विभागीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • विश्वकर्मा जयंती पर आरसेटी में आरंभ हुआ मशरूम का प्रशिक्षण शिविर
    • प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश
    • जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, September 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»भाखड़ा तथा नकराणा स्कूलों में करियर काउंसलिंग एवं विभागीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    बिलासपुर

    भाखड़ा तथा नकराणा स्कूलों में करियर काउंसलिंग एवं विभागीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 18, 2026
    Facebook WhatsApp
    बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाखड़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नकराणा में करियर काउंसलिंग सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्कूल के विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, आवश्यक योग्यता तथा संबंधित क्षेत्रों में प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की।जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को उनके रुचि एवं क्षमता के अनुरूप उपयुक्त करियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाते हैं। साथ ही विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, उपभोक्ता मामले एवं विधिक माप विज्ञान विभाग, आयुष विभाग तथा यूको आरसेटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग से अनुसंधान ललित शर्मा, जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर से दीपांशु शर्मा, रोजगार कार्यालय घुमारवीं के प्रभारी नरेश, उपभोक्ता मामले एवं विधिक माप विज्ञान विभाग से सहायक नियंत्रक प्रवीण सीउटा, यूको आरसेटी से विजय धीमान तथा आयुष विभाग से डॉ. गगन एवं डॉ. कुलदीप ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 120 पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 से 24 सितंबर तक होंगे आयोजित
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी को मिला ‘गोल्ड ग्रीन इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026′
    • भाखड़ा तथा नकराणा स्कूलों में करियर काउंसलिंग एवं विभागीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • विश्वकर्मा जयंती पर आरसेटी में आरंभ हुआ मशरूम का प्रशिक्षण शिविर
    • प्रदेश में बिजली और एंबुलेंस सड़क सुविधा से वंचित एससी बस्तियों की पहचान के निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.