नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ, समर्पित और कर्मठ नेता विनय गुप्ता के निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. बिंदल ने विनय गुप्ता के निधन को संगठन और सिरमौर जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका समर्पण, सेवाभाव और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव हमेशा स्मरणीय रहेगा।डॉ. बिंदल ने कहा कि विनय गुप्ता लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बावजूद संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ।वे लगातार संगठन की गतिविधियों से जुड़े रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहे। उनका सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व हर किसी को अपना बना लेता था। गौर हो कि विनय गुप्ता का भाजपा संगठन और सार्वजनिक जीवन से लंबा जुड़ाव रहा।⁹ वे नाहन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल रहे और नाहन से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। वे अपनी पंचायत में तीन बार प्रधान रहने के साथ नाहन ब्लॉक समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। वर्ष 2018 में उन्हें सिरमौर भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय वे जिला परिषद सदस्य और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे।जिलाध्यक्ष के रूप में भी विनय गुप्ता लंबे समय तक संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रहे। वर्ष 2023 में उन्हें दोबारा सिरमौर भाजपा की कमान सौंपी गई थी।
Breakng
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
- सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
Sunday, September 27
