नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मिरांश यादव ने स्वर्ण तो अराध्य ने रजत पदक जीतकर विद्यालय को किया गौरवान्वित*
नाहन। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास जब प्रतिभा के साथ कदम मिलाते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से नई पहचान बनाती है। इसका शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक अपने नाम किए।
19 सितंबर 2026 को चंबाघाट, सोलन में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप में विद्यालय की कक्षा दूसरी के छात्र *मिरांश यादव* ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *स्वर्ण पदक* हासिल किया। वहीं विद्यालय के छात्र *अराध्य* ने भी बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए *रजत पदक* प्राप्त किया।
मिरांश यादव ने अपनी कम आयु में ही अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अराध्य ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती स्टिमी मारिया* ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के चेयरमैन *श्री अनिल जैन, महासचिव श्री सचिन जैन एवं अतिरिक्त कार्यभार देख रहे श्री सम्यक जैन ने* दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से विद्यार्थी सफलता की नए मुकाम प्राप्त कर सकते हैं।
Breakng
- डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रेणुका में उमड़ा जनसैलाब
- उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने धनवंतरि पूजन और हवन के साथ किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में की भारी वृद्धि : नरेश ठाकुर
- पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी – संजय अवस्थी
- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के छात्रों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
Wednesday, September 23
