Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रेणुका में उमड़ा जनसैलाब
    • उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने धनवंतरि पूजन और हवन के साथ किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में की भारी वृद्धि : नरेश ठाकुर
    • पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी – संजय अवस्थी
    • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के छात्रों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रेणुका में उमड़ा जनसैलाब
    सिरमौर

    डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रेणुका में उमड़ा जनसैलाब

    By Himachal VartaSeptember 23, 2026
    Facebook WhatsApp

    रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की 78वीं जयंती एवं 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रेणुका के माईना बाग में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं श्री रेणुका जी विधानसभा के विधायक विनय कुमार, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने डॉ. प्रेम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में रेणुका विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। डॉ. प्रेम सिंह छह बार रेणुका विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।
    इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 70 लाख रुपये की लागत से जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं आवास पिपलीघाट के नवीनीकरण कार्य, जल जीवन मिशन के तहत 1.12 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत चाड़ना के विभिन्न गांवों के लिए निर्मित उठाऊ पेयजल योजना तथा 2.12 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम सांगना, सताहन और साथ लगते गांवों के लिए निर्मित प्रवाह पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने नौहराधार में एक करोड़ रुपए से बनने वाले बस अड्डे का शिलान्यास भी किया।
    डॉ. प्रेम सिंह के प्रति लोगों का सम्मान उनकी मौजूदगी से जाहिर: रजनी पाटिल
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे डॉ. प्रेम सिंह के प्रति लोगों के सम्मान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हैं, पार्टी उन्हें सम्मान और उचित स्थान देती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एक सुर में काम करने का आह्वान किया।
    2027 में कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: विनय कुमार
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुका विधायक विनय कुमार ने कहा कि 2027 में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि सिरमौर से कांग्रेस के सभी प्रत्याशी दोबारा जीत हासिल करेंगे। उन्होंने रेणुका विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया।
    तप से बनते हैं नेता, नेतृत्व को मजबूत रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री
    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डॉ. प्रेम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेता फैक्ट्रियों में नहीं, बल्कि तप और संघर्ष से बनते हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व को मजबूत रखकर ही क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि एक दिन विनय कुमार बहुत बड़े नेता बनेंगे और आज वह हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर की धरती ने प्रदेश को डॉ. वाईएस परमार जैसा नेतृत्व दिया। उन्होंने कहा कि सिरमौर में आज भी मजबूत नेतृत्व मौजूद है और हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार तथा अजय सोलंकी लंबी राजनीतिक पारी के लिए तैयार नेता हैं।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कर उनका बुढ़ापा सुरक्षित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह से 2.50 लाख महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने जा रही है, जिन महिलाओं को किसी अन्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में लड़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के अधिकारों को रोके जाने के बावजूद राज्य सरकार अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विनय कुमार ने आज माईना में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाकर अपनी मजबूत जनाधार का परिचय दिया है।
    सिरमौर को प्रदेश का सिरमौर बनाना है: हर्षवर्धन चौहान
    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सिरमौर हमेशा कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र रहा है और यह जिला प्रतिभाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि सिरमौर को प्रदेश का सिरमौर बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता की सेवा के लिए राजनीति में हैं और पार्टी का संगठन मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
    डॉ. प्रेम सिंह के योगदान को आगे बढ़ा रहे विनय कुमार: रोहित ठाकुर
    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि डॉ. प्रेम सिंह ने छह बार रेणुका विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। आज उनके सुपुत्र विनय कुमार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और विधानसभा में विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।
    इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, सिरमौर जिला प्रभारी धर्मेंद्र धामी, महासचिव विनोद छिंटा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुका अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी सहित कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रेणुका में उमड़ा जनसैलाब
    • उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने धनवंतरि पूजन और हवन के साथ किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में की भारी वृद्धि : नरेश ठाकुर
    • पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी – संजय अवस्थी
    • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.