Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रेणुका में उमड़ा जनसैलाब
    • उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने धनवंतरि पूजन और हवन के साथ किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में की भारी वृद्धि : नरेश ठाकुर
    • पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी – संजय अवस्थी
    • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के छात्रों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बैंक ऑफ बड़ौदा ने सिरमौर जिले के नाहन में नई शाखा का शुभारंभ किया
    सिरमौर

    बैंक ऑफ बड़ौदा ने सिरमौर जिले के नाहन में नई शाखा का शुभारंभ किया

    By Himachal VartaSeptember 23, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बैंक ऑफ बड़ौदा, भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक, ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। इस नई शाखा के उद्घाटन के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है इसके साथ ही चंडीगढ़ अंचल में शाखाओं की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। नई शाखा के माध्यम से बैंक की राज्य में उपस्थिति और मजबूत होगी तथा ग्राहकों को बेहतर एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
    नई शाखा के उद्घाटन समारोह में माननीय सांसद श्री सुरेश कश्यप सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के श्री अमित तुली, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, चंडीगढ़ अंचल; श्री संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख, शिमला क्षेत्र; श्री करतार सिंह चौधरी, उप क्षेत्रीय प्रमुख, शिमला क्षेत्र तथा शाखा प्रमुख श्री प्रवीण कुमार ठाकुर उपस्थित रहे
    इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, बैंक के अन्य अधिकारी एवं ग्राहक भी उपस्थित रहे और नई शाखा के शुभारंभ पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
    बैंक के विस्तारित शाखा नेटवर्क, तकनीकी सुविधाओं एवं ग्राहक सेवा पर निरंतर ध्यान के साथ यह नई शाखा स्थानीय समुदाय की विविध वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शाखा के माध्यम से व्यक्तियों, परिवारों एवं व्यवसायों के लिए उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बैंकिंग उत्पादों एवं सेवाओं की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी। नाहन में नई शाखा का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा की रणनीतिक दृष्टि के अनुरूप मजबूत एवं सतत विकास तथा देशभर में अपनी उपस्थिति को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रेणुका में उमड़ा जनसैलाब
    • उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने धनवंतरि पूजन और हवन के साथ किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में की भारी वृद्धि : नरेश ठाकुर
    • पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी – संजय अवस्थी
    • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.