Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रेणुका में उमड़ा जनसैलाब
    • उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने धनवंतरि पूजन और हवन के साथ किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में की भारी वृद्धि : नरेश ठाकुर
    • पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी – संजय अवस्थी
    • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन के छात्रों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में की भारी वृद्धि : नरेश ठाकुर
    हमीरपुर

    मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में की भारी वृद्धि : नरेश ठाकुर

    By Himachal VartaSeptember 23, 2026
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हाई एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को यहां राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर में संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के 6 ब्लॉकों की लगभग 250 छात्राओं ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन एवं अन्य स्पर्धाओं में भाग लिया। राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने इस प्रतियोगिता का समापन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
      इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां भी बहुत महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि इनसे बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने साढे तीन वर्ष पहले कार्यभार संभालते ही स्कूली खिलाड़ियों की डाइट मनी में दोगुणा से ज्यादा वृद्धि करके इसे 250 रुपये कर दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्कूली खिलाड़ियों के लिए उच्च श्रेणी की रेल यात्रा और आवश्यकता पड़ने पर हवाई यात्रा का भी प्रावधान किया है। ओलंपिक खेलों, एशियाई, राष्ट्रमंडल और अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कार घोषित किए हैं।
     नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए नरेश ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नशे के विरुद्ध एक बहुत बड़ी जंग का ऐलान किया है। उन्होंने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने खेल गतिविधियों के लिए अलग से 11.56 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रेणुका में उमड़ा जनसैलाब
    • उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने धनवंतरि पूजन और हवन के साथ किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में की भारी वृद्धि : नरेश ठाकुर
    • पूर्व सैनिकों का त्याग, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी – संजय अवस्थी
    • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.