नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर दो स्थित यशवंत विहार में मंगलवार शाम एक बैल के गहरी खाई में गिरने से करीब चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। फायर विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों और श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के सदस्यों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद घायल बैल को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बैल को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया।जानकारी के अनुसार यशवंत विहार में सांसद सुरेश कश्यप के आवास से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित तीखे मोड़ के पास दो बैल आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान एक बैल सड़क किनारे से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। बैल के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फायर विभाग को सूचित किया।सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की टीम में शामिल फायरमैन जयप्रकाश, फायरमैन मैन सिंह और चालक दीपेश कुमार करीब शाम सात बजे मौके पर पहुंचे। खाई काफी गहरी होने और बैल के भारी-भरकम होने के कारण उसे बाहर निकालना चुनौती बन गया। इसके बाद बिजली विभाग के क्लास-1 ठेकेदार चमन लाल के सहयोग से शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर से हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन की टीम की भी अहम भूमिका रही। सोसाइटी से इंदिरा चावरिया, राजीव गुप्ता एडवोकेट और शुभम सैनी ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया। टीम ने प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक समन्वय में मदद करने के साथ घायल बैल के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
