Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी
    • मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे उपस्थित
    • मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता दास गुप्ता ने नाहन स्थित जिला ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री 25 सितम्बर को सोलन के प्रवास पर
    • धनोई पुल पर 25 सितंबर को यातायात बाधित रहेगा
    • पल्होड़ी पंचायत की जनता विकास को तरसी, कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिए सड़क-पुल के काम : डॉ. बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी
    सोलन

    खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

    By Himachal VartaSeptember 24, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) कुनिहार में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता (माइनर एवं मेजर) के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता (माइनर एवं मेजर) में ज़िला के 76 स्कूलों के 800 छात्राओं ने भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबाल, खो-खो, बेडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबाल, जुड़ो, कुश्ती व कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    संजय अवस्थी ने इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार सीबीएसई के 13.75 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सार्वजनिक डिजिटल पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया।
    विधायक ने कहा कि खेल युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक, सकारात्मक सोच, अनुशासन, शारीरिक कौशल, आत्मविश्वास, टीमवर्क की भावना, नेतृत्व क्षमता जैसे गुण सृजित करने में सहायक होता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक में खेलों में भाग लें, अपनी कमियों से सीखें और जीत की ओर बढ़ने के लिए प्रयास करते रहें।।
    संजय अवस्थी ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक बढ़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नशे को समाज से जड़ से खत्म करने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। खेल न केवल युवाओं को नशे से दूर ले जाने में सहायक सिद्ध हो रहा है अपितु युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक छात्र को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीनतम राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस), 2025 द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने 5वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम राज्य सरकार की सुसंगत और सुधार-संचालित नीतियों का प्रत्यक्ष है।
    उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ओर से 5100 रुपए व आयोजन समिति को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
    विधायक ने इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
    संजय अवस्थी ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) कुनिहार के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत एवं स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
    नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, ग्राम पंचायत बायला के प्रधान कृष्ण कुमार, ग्राम पंचायत मान की प्रधान रीता, ग्राम पंचायत भूमती के उप प्रधान विनय शर्मा, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश ठाकुर, बीडीसी सदस्य जगदीश चंद, ज़िला परिषद सदस्य सतीश कुमार, ग्राम पंचायत कुनिहार के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजेन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की के प्रधानाचार्य हेम राज गौड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चण्डी के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला क्रीड़ा संघ के प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक तथा गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी
    • मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे उपस्थित
    • मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता दास गुप्ता ने नाहन स्थित जिला ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री 25 सितम्बर को सोलन के प्रवास पर
    • धनोई पुल पर 25 सितंबर को यातायात बाधित रहेगा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.