नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-ग्राम पंचायत गोरखुवाला में भाजपा महिला मोर्चा जिला सिरमौर की ओर से प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क, महंगाई, विकास कार्यों तथा जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, रेणुका के पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सड़क और विकास कार्यों से संबंधित कई समस्याएं बनी हुई हैं। इसके साथ ही महंगाई और आम लोगों से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर भी सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को सामने लाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
