सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प कार्यक्रम के तहत ‘स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एम.एस.एम.ई), गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जी.ई.एम.), व्यवसाय नियोजन तथा ब्रांड प्रचार के लिए डिजिटल उपकरण’ विषय पर आज यहां एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र सोलन के प्रबंधक विनय वर्मा ने की।
विनय शर्मा ने कहा कि एम.एस.एम.ई. इकाइयों को आधुनिक व्यावसायिक पद्धतियों को अपनाने तथा विकास एवं प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में कोविद शर्मा ने स्मार्ट विनिर्माण, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा उत्पादकता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित समाधानों को अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
द्वितीय तकनीकी सत्र में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर केंद्रित रहा। इसमें प्रतिभागियों को पंजीकरण, ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया एवं सरकारी खरीद के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
तृतीय तकनीकी सत्र में शूलिनी विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ऋषभ श्याम ने व्यवसाय नियोजन एवं ब्रांड निर्माण विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सतत् व्यावसायिक विकास, प्रभावी ब्रांड निर्माण तथा बाज़ार विस्तार की विभिन्न रणनीतियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र सोलन के महाप्रबंधक सुरेन्द्र ठाकुर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने उद्यमों को सशक्त बनाने में करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में लगभग 80 एम.एस.एम.ई. उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला उद्योग केंद्र सोलन के आई.पी.ओ., ई.ओ. तथा रैम्प कार्यक्रम के संसाधन व्यक्तियों सहित विभिन्न अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से हिमाचल की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देने का किया आह्वान
- 186 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 29 सितम्बर को
- 26 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- एम.एस.एम.ई., जी.ई.एम., व्यवसाय नियोजन तथा ब्रांड प्रचार के लिए डिजिटल उपकरण विषय पर कार्यशाला आयोजित
- हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी
- मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए
Friday, September 25
