नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के चिकित्सा अधीक्षक (MS) कार्यालय में आउटसोर्स कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच उपजा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिन आउटसोर्स डेटा एंट्री ऑपरेटर नवीन कुमार द्वारा मीडिया के समक्ष आकर लगाए गए आरोपों के बाद, आज अधीक्षक ने भी मीडिया के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा है और कर्मचारी के दावों को रंजिश से प्रेरित करार दिया है। बीते दिन मीडिया के सामने आए डेटा एंट्री ऑपरेटर नवीन कुमार ने अधीक्षक (Superintendent Grade-2) हेमलता वर्मा की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे। नवीन कुमार का आरोप था कि अधीक्षक अक्सर सुबह 11:00 से 11:30 बजे के बाद ही दफ्तर पहुंचती हैं और आकर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका के साथ छेड़छाड़ करती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्य हाजिरी रजिस्टर को कार्यालय से हटा दिया जाता है और कर्मचारियों की उपस्थिति पर अनुचित सवाल खड़े करके उनका उत्पीड़न किया जाता है। नवीन कुमार ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी।नवीन ने ऑन-कैमरा विभिन्न पन्नों और दस्तावेजों को दिखाते हुए दावा किया कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर कई बार लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन उन पर कोई उचित संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने साफ कहा कि उनके पास इन सभी बातों के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। आज मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए अधीक्षक हेमलता वर्मा ने नवीन कुमार के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने अपनी देरी का कारण बताते हुए स्पष्ट किया कि उनके पति पिछले लंबे समय से गंभीर मानसिक व न्यूरो संबंधी बीमारी से ग्रस्त हैं और पूरी तरह बेड रेस्ट पर हैं।
Breakng
- मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से हिमाचल की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देने का किया आह्वान
- 186 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 29 सितम्बर को
- 26 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- एम.एस.एम.ई., जी.ई.एम., व्यवसाय नियोजन तथा ब्रांड प्रचार के लिए डिजिटल उपकरण विषय पर कार्यशाला आयोजित
- हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी
- मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 237.23 करोड़ रुपये की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए
Friday, September 25
