Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    • सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, September 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    सिरमौर

    एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई

    By Himachal VartaSeptember 26, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की शानदार स्वर्णिम सफलता पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नेता बलदेव तोमर ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, मेहनत और अदम्य खेल भावना से देश का गौरव बढ़ाया है।
    बलदेव तोमर ने विशेष रूप से शिलाई विधानसभा क्षेत्र की बेटियों कप्तान रितु नेगी एवं पुष्पा राणा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने न केवल शिलाई बल्कि पूरे सिरमौर और हिमाचल प्रदेश का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि रितु नेगी का भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी करते हुए देश को गौरवान्वित करना शिलाई क्षेत्र के लिए विशेष गर्व का क्षण है। पहाड़ की बेटियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह साबित किया है कि सुविधाओं की सीमाओं के बावजूद यदि हौसला मजबूत हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। बलदेव तोमर ने कहा कि रितु नेगी और पुष्पा राणा की सफलता शिलाई की मिट्टी में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित होंगे तथा आने वाले समय में शिलाई से अनेक प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने भारतीय महिला कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.