Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    • सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, September 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    सिरमौर

    माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 26, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)माय भारत सिरमौर के युवा कार्यक्रमों से संबंधित जिला सलाहकार समिति की दूसरी बैठक आज उपायुक्त कार्यालय, सिरमौर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गत तिमाही के दौरान माय भारत द्वारा संचालित विभिन्न युवा-केंद्रित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
    बैठक में फ्यूचर लीडरशिप बूटकैंप, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) क्विज, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण, सेवा पखवाड़ा, नशा मुक्त युवा जिला स्तरीय प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति एवं इनके माध्यम से युवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की गई।
    बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें वंदे मातरम् कैंप, वीबीवाईएलडी सांस्कृतिक चरण, खंड एवं जिला स्तरीय खेल गतिविधियां तथा अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम प्रमुख हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को माय भारत की पहलों के साथ बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय एवं अभिसरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि युवा-केंद्रित कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच सके तथा उन्हें सहभागिता, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के सार्थक अवसर प्राप्त हो सकें।
    बैठक में माय भारत के आगामी अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने सभी विभागों से माय भारत स्वयंसेवकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा उन्हें व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक अधिगम के अवसर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया, ताकि स्वयंसेवक विभिन्न सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय पहलों के संचालन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित हो सकें।
    बैठक का समापन सिरमौर जिला में युवाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा युवा-केंद्रित पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। बैठक का संचालन जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.