Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    • सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, September 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब में मनाया गया फार्मेसी डे
    सिरमौर

    हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब में मनाया गया फार्मेसी डे

    By Himachal VartaSeptember 26, 2026
    Facebook WhatsApp
    कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, काला अंब में फार्मेसी डे उत्साह, जागरूकता एवं सामाजिक सेवा की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर फार्मेसी के महत्व, दवाओं के सुरक्षित उपयोग तथा समाज के स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत फार्मासिस्ट ओथ एवं फार्मेसी शपथ के साथ हुई। विद्यार्थियों ने शपथ लेते हुए एक जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं सेवाभावी फार्मासिस्ट के रूप में मरीजों और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
    इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को दवाओं के उचित एवं सुरक्षित उपयोग, स्वयं से दवा लेने से होने वाले संभावित नुकसान तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। फार्मेसी डे के अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से प्रतिभागियों ने मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना रहा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.