Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    सोलन

    ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaSeptember 27, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार जहां एक ओर आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं वहीं ग्रामीण लोगों के लिए मनोरंजन का साधन भी हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में तीन दिवसीय किसान मेले के समापन पर उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे।
    डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व शमरोड में 04 लाख रुपए की लागत से वाटिका मेला मैदान के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ग्रामीणों को किसान मेले की बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए किसानों, बागवानों व पशुपालकों को विकसित करना आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों व पशुपालकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रहा है।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में पशुपालकों को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की गई है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्राकृतिक खेती के उत्पादों का अलग से वर्गीकरण करने की योजना है ताकि किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर सभी के बेहतर स्वास्थ्य के अगुआ बन सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाई गई मक्की के लिए 50 रुपए, गेहूं 80 रुपए प्रति किलोग्राम तथा हल्दी के लिए 150 रुपए न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है।
    डॉ. शांडिल ने कहा कि नशा वर्तमान में समाज के समक्ष एक चुनौती बना हुआ है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखें।
    स्वास्थ्य मंत्री ने मार्केट कंपलेक्स नौणी के निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 01 लाख रुपए, वाटिका खेल मैदान के सुधारीकारण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 01 लाख रुपए, भूतपूर्व सैनिकों के घरों के लिए रास्ते में टाइल कार्य करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 01 लाख रुपए तथा नौणी पंचायत में दो सोलर लाइट लगाने के लिए मांग अनुसार धनराशि देने की घोषणा की।
    उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से किसान मेला समिति नौणी को 11 हज़ार रुपए तथा स्कूली बच्चों को 05 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
    स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटने के दिशा निर्देश दिए।
    डॉ. शांडिल ने तदोपरांत मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज नगाली का दौरा भी किया।
    डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ. हरमिंदर सिंह बवेजा ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी तथा स्थानीय किसानों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाई गई।
    इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी भी प्रदान की।
    इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान शिवानी ठाकुर, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान राम गोपाल, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान शारदा तोमर, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश, ग्राम पंचायत नौणी के उप प्रधान जोगेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत शमरोड़ के उप प्रधान बाके लाल भाटिया, मेला समिति के प्रधान रचिन चौधरी, व्यापारिक कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बेहल, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज नगाली के प्रधानाचार्य रघु नन्दन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.