Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    • डीसी जतिन लाल ने की एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    सोलन

    विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaSeptember 28, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. शांडिल आज यहां ज़िला व उपमण्डल स्तरीय तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण के अधिकारियों के साथ सोलन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    डॉ. शांडिल ने अधिकारियों से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचना आवश्यक है। इसके लिए निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा जहां कहीं भी किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा तकनीकी समस्या सामने आ रही हो, उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय-समय किसानों को शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्कूलों की मुरम्मत का कार्य, आयुष विभाग के भवन निर्माण कार्य तथा बाई-पास के समीप चिन्ह्ति सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए।
    डॉ. शांडिल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज़िला में क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर लगाने के निर्देश भी दिए।
    बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि पुराने बस स्टैंड के समीप सेना की भूमि को स्थानांतरण करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार और भारतीय सेना के मध्य पत्राचार जारी है।
    इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य मंत्री ने रक्षा सम्पदा अधिकारी अम्बाला से वीडिया कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत भी की।
    बैठक में विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के ग्राम डोलग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जल शक्ति विभाग के समीप चट्टान हटाने, जल शक्ति विभाग कार्यालय कण्डाघाट के पास और वाकना सम्पर्क मार्ग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्यम कट उपलब्ध करवाने, गांव मनसार स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय और धियारीघाट के समीप फ्लाईओवर का निर्माण करवाने, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की कार्यशाला से चंबाघाट तक पैदल मार्ग का निर्माण बारे चर्चा की गई।
    बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ गांव मनसार के लिए उचित जल निकासी व्यवस्था और वर्षा शालिका निर्माण के बारे में भी चर्चा की गई।
    बैठक में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता ने अवगत करवाया कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 03 परियोजनाओं का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।
    बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने अवगत करवाया कि सोलन मण्डल में 80 किलोमीटर सड़क का टायरिंग व पेचवर्क कार्य पूर्ण हो चुका है।
    बैठक में विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ने अवगत करवाया गया कि सोलन शहर में गैस इन्सुलेंट उप केन्द्र योजना का कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण कर दिया जाएगा।
    बैठक में जिला कल्याण अधिकारी ने अवगत करवाया कि पूरे प्रदेश में सोलन जिला में सहारा योजना के तहत सबसे अधिक लाभार्थी है, जिन्हें योजना का लाभ दिया जा रहा है।
    बैठक में नगर निगम, कृषि, बागवानी, शिक्षा, ग्रामीण विकास इत्यादि विभागों के मदों पर भी चर्चा की गई।
    डॉ. शांडिल ने तदोपरांत सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन 200 बिस्तरों वाले क्षेत्रीय अस्पताल, ट्रांमा सेंटर (लेवल 3) तथा 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु अस्पताल विंग का जायज़ा भी लिया।
    अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, नगर निगम सोलन की पार्षद अरुणा ठाकुर, खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अमित ठाकुर, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता आपूर्ति विभाग निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, कांग्रेस पार्टी की संधीरा सीनू, उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    • रेणुका जी बांध परियोजना ददाहू के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित बेघर/गृहविहीन 31 संरचना अधिगृहीत परिवारों की सूची अधिसूचित: उपायुक्त
    • चूड़ेश्वर लीजेंड्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल कबड्डी लीग को लेकर रणनीति और तैयारियों पर चर्चा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.