नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ जब प्रतिभा को अवसर मिलता है, तो सफलता निश्चित रूप से नई पहचान बनाती है। इसी का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम भार वर्ग में अमन सामता ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं 73 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन नेगी तथा 40 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यवीर सिंह ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने अपने आत्मविश्वास, तकनीक और खेल भावना से विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या श्रीमती *स्टिमी मारिया* ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन, महासचिव सचिन जैन एवं अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सम्यक जैन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।
विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।