Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    सिरमौर

    त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक

    By Himachal VartaSeptember 30, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की बढ़ती मांग के बीच बाजार में कृत्रिम कमी और मनमाने दाम वसूलने की आशंका को देखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विभागीय टीमें सिरमौर में दुकानों, डिपो और थोक विक्रेताओं के गोदामों तक पहुंचकर चीनी के वास्तविक स्टॉक की जांच कर रही हैं।विभाग ने त्योहारी सीजन के लिए चीनी के स्टॉक की अधिकतम सीमा निर्धारित की है। 15 सितंबर से 30 नवंबर तक दुकानदारों और व्यापारियों को अधिकतम 2000 क्विंटल चीनी का स्टॉक रखने की अनुमति होगी। इससे पहले यह सीमा 4000 क्विंटल तक थी, जिसे अब घटाकर 2000 क्विंटल किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी दुकानों और गोदामों में मौजूद चीनी की वास्तविक मात्रा का मिलान स्टॉक रजिस्टर तथा अन्य संबंधित रिकॉर्ड से कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि कहीं निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण कर बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने या कीमतें बढ़ाने की कोशिश तो नहीं की जा रही।विभाग की टीमें व्यापारियों के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों की निगरानी बाजार में चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर भी बनी हुई है। त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण के कारण चीनी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.