नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-दूध उत्पादक संघ पांवटा साहिब की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को पैराडाइज रिजॉर्ट में अमरजीत सिंह बिट्टा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सरदार महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि तथा डॉ. अमित महाजन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गोपी और भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी भी बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।बैठक में दूध उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें सबसे गंभीर मुद्दा बाजार में नकली एवं मिलावटी दूध की बिक्री को लेकर रहा। उपस्थित किसान नेताओं और दूध उत्पादकों ने नकली दूध के खिलाफ सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी सहमति बनी कि नकली या मिलावटी दूध पाए जाने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए दूध के खरीद मूल्य पर भी महत्वपूर्ण सहमतिबैठक में दूध उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें किसान से गाय का दूध 50 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर खरीदने पर सहमति बनी। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिलने से डेयरी व्यवसाय को मजबूती मिलेगी। अविनाश सैनी बोले—किसान के साथ खड़ा रहना ही किसान राजनीति की असली कसौटीभाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी ने बैठक में दूध उत्पादकों के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।
Breakng
- पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
Thursday, October 1
