नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-27 सितंबर को यमुना पुल से गिर कर नदी में बह गए पांवटा निवासी निखिल गुप्ता की लाश आज गुरुवार को हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद कर ली गई है। जिला प्रशासन के अनुसार निखिल गुप्ता की तालाश के लिए सहारनपुर व यमुनानगर जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया था। इसी कड़ी में आज हथनी कुंड बैराज से पुलिस व एनडीआरएफ की टीमों ने शव बरामद किया है। पांवटा के एसडीएम द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब से प्राप्त रोजनामचा विवरण के अनुसार 27 सितंबर 2026 को सांय करीब 06:30 बजे निखिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता, निवासी वार्ड नं0 12, पांवटा साहिब यमुना नदी पुल से गिरने के कारण नदी में बह गया था। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा उसकी तलाश हेतु गोताखोरों को तैनात किया गया तथा इस तलाशी अभियान में पैंथर वाईल्ड एडवेंचर डाफटिंग टीम से भी सहायता प्राप्त की गई। निखिल गुप्ता की तलाश हेतु यमुनानगर प्रशासन व सहारनपुर प्रशासन से भी सहयोग प्राप्त किया गया तथा इस व्यक्ति की तलाश हेतु स्थानीय प्रशासन व यमुनानगर एवं सहारनपुर प्रशासन द्वारा तैनात किए गए निपुण गोताखोरों व राज्य आपदा प्रबन्धन की टीम द्वारा भरसक प्रयत्न करने के उपरान्त आज निखिल गुप्ता का शरीर हथनीकुंड बैराज के निकट बरामद हो चुका है । एसडीएम ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण करवाने के उपरान्त व्यक्ति के परिजनों को उसका शव सौंप दिया जाऐगा ।
Breakng
- पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
- सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
- पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
Thursday, October 1
