Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    सिरमौर

    भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित

    By Himachal VartaOctober 1, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा विभिन्न पुलिस, सेना एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए नाहन स्थित चंबा मैदान में अभ्यास के संबंध में समय-सारणी व दिशा निर्देश जारी किए गए है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि इसके तहत अभ्यर्थियों को सुबह 03ः00 बजे से 05ः30 बजे तक तथा शाम को 06ः00 बजे से 08ः00 बजे तक एक माह तक अभ्यास करने की अनुमति होगी।
    दिशा निर्देश के अनुसार पुलिस विभाग द्वारा सुबह 03ः00 बजे से 05ः30 बजे तक चंबा मैदान को खोलने और बंद करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को रोकने के लिए सुबह और शाम के सत्रों के दौरान चंबा ग्राउंड में नियमित गश्त के लिए भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है और अगले एक माह तक जारी रहेगी। निर्धारित समय के अतिरिक्त मैदान का उपयोग अभ्यर्थियों द्वारा नहीं किया जाएगा तथा उस समय मैदान युवा सेवा एवं खेल विभाग की नियमित गतिविधियों के लिए उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि बुकिंग के दौरान अभ्यर्थियों के लिए मैदान उपलब्ध नहीं रहेगा। अभ्यर्थियों के लिए शौचालय एवं वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
    उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी केवल चंबा मैदान का ही प्रयोग कर सकेंगे, वह इंडोर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इंडोर परिसर केवल पंजीकृत एवं शुल्क देने वाले सदस्यों के लिए आरक्षित है। अभ्यर्थी केवल व्यक्तिगत रूप से तैयारी करेंगे और किसी भी अकादमी के संचालन की अनुमति नहीं होगी।
    युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधीन कार्यरत प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित फुटबॉल सत्रों के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को मैदान में प्रवेश करने, बीच में दौड़ने या हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, सिरमौर द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करना होगा। किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.