Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    सिरमौर

    सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन

    By Himachal VartaOctober 1, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आत्मसात किए बापू के आदर्श*
    *नाहन* । सत्य को जीवन का आधार और अहिंसा को परिवर्तन का माध्यम बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में श्रद्धा, राष्ट्रप्रेम और प्रेरणा से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन, संघर्ष और आदर्शों को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्मरण किया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं विद्यालय प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात सुश्री गौरिका ने महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन एवं उनके विचारों पर प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किया।
    कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने मधुर स्वर में ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन प्रस्तुत कर वातावरण को गांधीमय बना दिया।
    कक्षा बारहवीं के छात्र शौर्य ने भी गांधीजी के व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों पर अपने विचार साझा किए।
    विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर आधारित 20 मिनट की वृत्तचित्र फिल्म दिखाई गई।
    इसके बाद आयोजित अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गांधीजी के जीवन, विचारों और राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
    प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चिनार सदन‌ प्रथम तथा सीडार द्वितीय स्थान पर रहा।
    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती स्टिमी मारिया* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी के आदर्श केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी हमारे जीवन को सही दिशा देने वाले मूल्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    विद्यालय के चेयरमैन *श्री अनिल जैन, महासचिव श्री सचिन जैन* एवं अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे *श्री सम्यक जैन* ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और अनुशासन के आदर्श विद्यार्थियों के जीवन के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचारों को अपने आचरण में उतारकर ही दी जा सकती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.