नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-वन विभाग की ओर से आज 2 अक्टूबर को वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब नाहन एवं इनरव्हील क्लब नाहन का संयुक्त प्रोजेक्ट रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जंगलों का संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने कहा कि जंगल और वन्यजीव हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वन विभाग की ओर से आर.ओ. जयपाल एवं हरजीत सिंह ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम में रोटरी क्लब नाहन एवं इनरव्हील क्लब नाहन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, रोटरी क्लब नाहन के सदस्य तथा इनरव्हील क्लब नाहन की सदस्याएं उपस्थित रहीं और सभी ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Friday, October 2
