Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    सिरमौर

    नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण

    By Himachal VartaOctober 2, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय उच्च विद्यालय नेई-नेटी में  संस्था की ओर से लोक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ के तहत विद्यालयों में आयोजित प्रशिक्षण गतिविधियों का हिस्सा थी। कार्यशाला में आसरा संस्था के गुरु पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने विद्यार्थियों को लोक विधाओं और उनके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सिरमौरी नाटी की चारों विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। वरिष्ठ लोक गायक रामलाल वर्मा ने विद्यार्थियों को लोकगीत गायन की बारीकियां बताईं। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित लोक कलाकार गोपाल हाब्बी ने लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य और वादन के बीच सामंजस्य के महत्व पर प्रकाश डाला। सरोज और चमन ने नृत्य का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को भाव-भंगिमाओं का प्रशिक्षण दिया। आसरा संस्था के प्रभारी एवं राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित लोक कलाकार डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने सिरमौरी पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों तथा लोक नृत्य की पारंपरिक शैली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्थानीय लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं से जोड़ना तथा इनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक सत्येंद्र सिंह कंवर ने कार्यशाला के आयोजन के लिए आसरा संस्था का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर शिक्षक अविनेश चौहान, विवेक शर्मा, सुदर्शना देवी, रुमानी चौहान, श्वेता ठाकुर, निशा कुमारी, प्रिया कुमारी, अजय और नीलम आदि उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    • ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे मेले और व्यापारिक गतिविधियों से व्यापारी व परिक्षार्थी परेशान
    • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ददाहू में कार्यक्रम आयोजित
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.