सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं श्रेष्ठ अधोसंरचना प्रदान कर उनका भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत हैं। संजय अवस्थी आज अर्की में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह के साथ संवाद कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र की मज़बूती पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में 5वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि 99.55 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ हिमाचल आज पूर्ण साक्षर राज्य बन चुका है।
संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां विद्यालय स्तर पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए अधोसंरचना मज़बूत कर रही है वहीं रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर सृजित करने के लिए कृत्रिम मेधा, डाटा साईंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिकस जैसी भविष्य की सम्भावनाओं को पाठ्यक्रम के रूप में छात्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूती में प्रदेश के जन-जन का विकास निहित है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कृषि, बागवानी एवं पशुपालन हित में अनेक दूरगामी निर्णय लिए गए हैं। गाय व भैंस के दूध के मूल्य में आशातीत वृद्धि, प्राकृतिक खेती से माध्यम से उगाई गई फसलों समर्थन मूल्य निर्धारित करने, एच.पी. शिवा परियोजना के तहत जलवायु आधारित फल उत्पादन से किसान, बागवान और पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुभाष वरमाणी, खंड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा व पार्षदगण, पंचायत समिति सदस्य कमलेश शर्मा, ग्राम पंचायत जमरोटी की प्रधान रमा बंसल, ग्राम पंचायत शानण के प्रधान योगराज, ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान सुरेंद्र पाठक, ग्राम पंचायत बसन्तपुर के उप प्रधान धनीराम ठाकुर, कृषि उपज बाजार समिति सोलन के निदेशक प्यारेलाल, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी से शकुंतला ठाकुर, जय शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, नरेश बंसल, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा, खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता राजेश कुमार, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता विनय कांत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
