नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। नाहन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने इन शिक्षकों को सम्मानित किया। समग्र शिक्षा और संपर्क फाउंडेशन के तहत स्कूलों में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों को डिजिटल और विजुअल माध्यम से शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है जिसमें इन शिक्षकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। दरसल जिला में समग्र शिक्षा और संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से जिला के स्कूलों में पढ़ाई को आधुनिक और रोचक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह शिक्षकों को जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सम्मानित किया। DC ने कहा कि स्कूलों में डिजिटल माध्यम और विजुअल मोड के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई की नई तकनीकों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संपर्क फाउंडेशन के तहत चल रहे इस प्रोजेक्ट की जिला उपायुक्त ने सराहना की। जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के तरीकों में भी बदलाव जरूरी है उन्होंने कहा कि विजुअल माध्यम से पढ़ाने से बच्चे विषय को आसानी से समझ लेते है उन्होंने शिक्षकों से स्कूलों में उपलब्ध डिजिटल और अन्य उपकरणों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आह्वान किया।
Breakng
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
Sunday, October 4
